बौछारों से 7 डिग्री लुढ़का पारा, जल्द शहर पहुंचेगा मानसून

Thursday, Jun 28, 2018 - 10:51 AM (IST)

चंडीगढ (रोहिला): मानसून को लेकर शहरवासियों को इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो काफी हद तक संभावनाएं बनी हैं कि 2 या 3 दिन में मानसून शहर में दस्तक देगा। 

 

मौसम विभाग के अब तक के अनुमान के मुताबिक अगले 48 घंटों के भीतर पंजाब -हरियाणा समेत चंडीगढ़ में भी मानसून पहुंच सकता है। वहीं बुधवार सुबह प्री-मानसून की हल्की-हल्की बौछारों से दिन का तापमान मंगलवार के मुकाबले 7 डिग्री सैल्सियस लुढ़क गया। 

 

दो दिन भारी बारिश की चेतावनी 
मंगलवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं बुधवार को यह 31.9 डिग्री रहा। हालांकि उमस ने परेशान किया। अभी तक जून में 149.4 एम.एम. बारिश दर्ज की जा चुकी है।  

 

बुधवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सैल्सियस नीचे था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सैल्सियस रहा। शहर में वीरवार को बादल छाए रहने व बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Punjab Kesari

Advertising