पी.जी.जी.सी.-11 में 6वां जॉब फैस्ट 12 को

Thursday, Feb 11, 2016 - 04:31 AM (IST)

 डीगढ़, (आशीष): यू.टी. हायर एजुकेशन डिपार्टमैंट सैक्टर-11 के पोस्ट ग्रैजुएट गवर्नमैंट कालेज में मैगा 6वां जॉब फैस्ट का आयोजन 12 फरवरी को किया जाएगा। इस दौरान कई मल्टीनैशनल कंपनियां इसमें शिरकत करेंगी। प्रशासन द्वारा ट्राईसिटी के सरकारी कालेजिस के छात्रों के लिए 6वीं बार मैगा जॉब फैस्ट का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार पी.जी.जी.सी.-11 को जॉब फैस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। शहर के सभी पांच गवर्नमैंट कालेजिस को  आयोजन की जिम्मेदारी सौपी गई है। कालेज प्रिंसीपल डा.जे.के. सहगल ने बताया कि जॉब फैस्ट में ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएशन के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने ने बताया कि इस बार छात्रों को 2 से 8 लाख तक का पैकेज मिलने की उम्मीद है।

जॉब फैस्ट में 800 से अधिक छात्रों को रोजगार दिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। जॉब फैस्ट कन्वीनर डा. राजेश ठाकुर ने बताया कि कंपनियां छात्रों को पहले से अधिक पैकेज मिलने की उम्मीद है। 12 फरवरी को होने वाले जॉब फैस्ट के लिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की कोई फीस नहीं होगी। छात्रों की सुविधा के लिए 16 रजिस्ट्रेशन काऊंटर बनाए जाएंगे। जॉब फैस्ट के लिए हैल्पलाइन शुरू की गई है। इसमें दोपहर 2 से 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।  

Advertising