चंडीगढ़ में 69 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव

Monday, Aug 01, 2022 - 09:42 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल):शहर में सोमवार को 69 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मरीजों में 26 पुरुष और 43 महिलाएं हैं। कोविड पाजिटिविटी रेट सोमवार को 8.13 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। जबकि पिछले एक हफ्ते का कोविड पाजिटिविटी रेट 9.71 प्रतिशत हो गया है। 24 घण्टे में हैल्थ डिपार्टमेंट ने 849 लोगों की सैम्पलिंग की। नए मरीज़ों के साथ ही 81 मरीज़ ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। अब शहर में एक्टिव केस 922 हो गए हैं। नए मरीज़ों के साथ ही एक भी कोविड मरीज की मौत कन्फर्म नहीं हुई। अब शहर में कोविड मरीज़ों के मरने की संख्या 1169 पहुंच गई है।

 


- मोहाली से 65 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव
चंडीगढ़ में जहां 69 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई वहीं मोहाली से 65 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 74 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 711 हो गई है। वहीं अब तक पॉजीटिव मरीजों की मरने की संख्या 1159 तक पहुंच गई है। पंचकूला से 28 मरीज कंफर्म हुए। मरीजों में 22 पुरुष और 16 महिलाएं हैं। 

Ajay Chandigarh

Advertising