‘एक्ट्रैस व इंटीरियर डिजाइनर अलंकृता से चाकू की नोक पर लूटे 6 लाख’

punjabkesari.in Wednesday, Sep 08, 2021 - 12:58 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील राज) : सैक्टर-27 में रिटायर्ड लैफ्टिनैंट कर्नल की कोठी में सैकंड फ्लोर पर किराए पर रहने वाली एक्ट्रैस व इंटीरियर डिजाइनर अलंकृता सहाय को चाकू दिखाकर मास्क पहने 3 लुटेरे मंगलवार दोपहर को 6 लाख नकदी लूटकर फरार हो गए। 


अलंकृता ने लूट की सूचना पुलिस को दी। एस.पी. सिटी समेत पुलिस जवान मौके पर पहुंचे व अलंकृता के बयान दर्ज किए। तीनों लुटेरे कोठी के सामने लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है। एक लुटेरा कुछ दिन पहले अलंकृता के घर फर्नीचर छोडऩे आया था। एक लुटेरा अलंकृता के ए.टी.एम. से 20 हजार रुपए नकदी निकालते कैमरे में कैद हुआ है। सैक्टर-26 थाना पुलिस ने अलंकृता की शिकायत पर तीनों लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 


एक माह पहले किराये पर लिया था फ्लोर
अलंकृता ने बताया कि वह एक माह पहले उसने सैक्टर-27 स्थित कोठी नंबर 3065 की दूसरी मंजिल पर फ्लोर किराये पर लिया था। वह माता-पिता के साथ रहती थी लेकिन करीब 10 दिन पहले अलंकृता के परिजन किसी काम से बाहर चले गए। 3 दिन पहले कुछ लोग उनके घर पर फर्नीचर लेकर आए हुए थे। वह फर्नीचर रख रहे थे। इस दौरान अलंकृता की बात पैसे की पेमैंट को लेकर फर्नीचर शॉप के संचालक से हो रही थी। फर्नीचर रखने के बाद सभी लोग चले गए थे। 

 


ए.टी.एम. कार्ड से 20 हजार निकाल लाया लुटेरा
अलंकृता मंगलवार दोपहर को घर पर अकेली थी। ग्राऊंड फ्लोर पर कोठी के मालिक बाहर गए हुए थे। अचानक से 3 लोग घर में दाखिल होते हुए उसकी तरफ झपटे। एक लुटेरा उसके गले पर चाकू लगाकर खड़ा हो गया। दूसरा लुटेरा घर में रखे पैसे की मांग करने लगा। चाकू की नोक पर उनके हाथ लगे अलंकृता के ए.टी.एम. का पासवर्ड पता कर लिया। एक लुटेरा ए.टी.एम. में गया और 20 हजार रुपए निकाल लाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News