खराब मौसम के कारण 6 फ्लाइट्स रद्द

Thursday, Dec 14, 2017 - 09:47 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन): शहर में लगातार चौथे दिन भी मौसम खराब होने के कारण चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से आने व जाने वाली 6 फ्लाइट्स रद्द रही। इस संबंध में इंटरनैशनल एयरपोर्ट के सी.ई.ओ. सुनील दत्त का कहना है कि मौसम खराब होने के कारण इन फ्लाइट्स को रद्द करने का फैसला किया गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से चंडीगढ़ आने व जाने वाली स्पाइस जेट फ्लाइट्स संख्या एस.जी.2831/2834 को रद्द कर दिया गया।

इसका मुख्य कारण यह है कि ये फ्लाइट्स दिल्ली से चंडीगढ़ सुबह के समय आती हैं। सुबह धुंध होने के कारण विजिबलिटी कम रहती हैं। इसके साथ एयर इंडिया की पुणे तथा मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स भी कैंसिल रही। एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट नंबर ए.आई.831/832 भी रद्द रही। कई फ्लाइट्स अपने तय समय से 3 घंटे लेट रही।

इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम की मार सिर्फ फ्लाइट्स पर ही नहीं, ट्रेनों पर भी पड़ रही है। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12046 चंडीगढ़ शताब्दी अपने तय समय से 1.20 घंटे लेट रही। पाटलीपुत्र भी अपने तय समय से 3.20 मिनट लेट रही। 

 

Advertising