शहर में डेंगू का आकड़ा पहुंचा 595 पर

punjabkesari.in Friday, Oct 14, 2016 - 09:26 PM (IST)

चंडीगढ़, (रवि): हैल्थ विभाग द्वारा शुक्रवार को डेंगू के 17 मरीजों की पुष्टि की गई। इसमें 10 नए व 7 संदिग्ध मामले शामिल हैं। इसके साथ ही शहर में डेंगू मरीजों का आकड़ा 595 पर पहुंच गया। वहीं, जी.एम.सी.एच. और पी.जी.आई. ने 4 नए चिकनगुनिया के मामलों को भी कंफर्म किया है, जिसके साथ ही शहर में चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या 92 हो गई। 

डेंगू रोकथाम के लिए एंटी मलेरिया विभाग चलाई जा रही ड्राइव के तहत शुक्रवार को 6465 घरों की चैकिंग की गई। साथ ही 2292 कूलर्स जांचे गए, जिसमें 22 पॉजीटिव पाए गए। 8579 कंटेनर्स में 29 कंटेनर्स में से डेंगू का लारवा मिला। वहीं 8 लोगों को नोटिस भी दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News