विदेश भेजने के नाम पर 57 लाख रुपए ठगे, दो पर केस

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2020 - 09:24 AM (IST)

पंचकूला (चंदन): विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 57 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। सी.एम विंडो पर शिकायत आने के बाद सैक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिंदर सिंह व इंद्रप्रीत सिंह ने धोखाधड़ी कर इन लोगों को दूसरे देश में गलत तरीके से फंसा दिया और लाखों रुपए भी ठग लिए। 


 

मुंबई में हुई थी एक आरोपी से मुलाकात
सैक्टर-4 स्थित गांव हरीपुर निवासी गीता देवी ने दी शिकायत में बताया है कि उनके पति अमित कुमार के जानकार श्याम लाल ने उनको बताया कि उनका बेटा राकेश व एक और व्यक्ति सुभाष राणा विदेश जाना चाहते हैं। 

 

उनके पति अमित कुमार फिल्म कंपनी में काम करते थे और उनका विदेश आना-जाना लगा रहता है। अमित की मुंबई के लोखंडवाला एरिया में महिंदर सिंह अहलूवालिया से मुलाकात हुई और उन्होंने अमित को बताया कि वह लोगों को यू.एस.ए और कनाडा भेजता है। महिंदर ने अमित, श्याम लाल व प्रद्युमन राणा को विदेश भेजने का पूरा प्रोसैस समझाया।

 

पहले मांगे 1.35 लाख रुपए
आरोपी महिंदर सिंह अहलूवालिया से विदेश जाने बारे फानल बात हुई। महिंदर ने उन्हें बताया कि मुंबई से ट्यूनेशिया जाना होगा। वहां दो हफ्ते रुकने के बाद उन्हें फ्रांस का वीजा दिलाया जाएगा। उन्हें मैक्सिको ऑन अराइवल रहेगा (वीजा की जरूरत नहीं पडेंगी) उसके बाद उन्हें मैक्सिको से यू.एस.ए. की दीवार कूदते हुए जाना है। 

 

इसकी एवज में महिंदर ने शुरू में सबसे 1 लाख 35 हजार के हिसाब से पैसे मांगे। इन लोगों ने उसके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद महिंदर ने 5 और लोगों को मुंबई बुलाया। जहां सभी लोगों से 80 हजार रुपए लिए और टिकट व कुछ ट्रैवल दस्तावेज दिए। जब सभी लोग ट्यूनेश्यिा पहुंचे तो वहां आरोपी द्वारा पहले से 9 लोग भेजे थे। '

 

इमिग्रेशन रूल में बदलाव को बताया काम न होने की वजह
अमित, राकेश और सुभाष के साथ 9 और लोग ट्यूनेशिया की राजधानी ट्यूनिश में 20-22 दिन तक रुके। काम न होने पर जब सभी लोगों ने महिंदर सिंह अहलूवालिया को फोन करना शुरू किया तो उन्हें यह बोला गया कि कुछ इमिग्रेशन रूल में बदलाव के कारण यहां से काम नहीं हो पाएगा। 

 


उसके बाद अमित, सुभाष राणा व राकेश के साथ 9 अन्य लोगों को महिंदर ने मुंबई वापस आकार कम्बोडिया जाने के लिए राजी किया। महिंदर ने अलग-अलग करके तीन-चार लोगों के गु्रप में कम्बोडिया में इंद्रप्रीत सिंह के पास भेजने लगा तो उनमें से दो लोगों ने जाने से मना का दिया। 

 

खुद हो गया फरार
अमित, सुभाष और राकेश व अन्य व्यक्ति इंद्रप्रीत से कम्बोडिया की राजधानी फेनोम फेन में मिले। 10 दिन यहां बिताने के बाद महिंदर ने उन सभी लोगों को यूरोपियन पासपोर्ट बनवाकर कनाडा भेजने के लिए 3500 यू.एस. डॉलर प्रति व्यक्ति इंद्रप्रीत को देने को कहा। सभी ने 3500 डॉलर इंद्रप्रीत सिंह को दिए। 
महिंदर व इंद्रप्रीत ने अमित व उन सभी लोगों को एक हफ्ते में कनाडा भेजने का भरोसा दिया लेकिन दो हफ्ते बीत जाने पर भी यूरोपियन पासपोर्ट व फ्लाइट की टिकट न होने के कारण तीन लोग कम्बोडिया से वापस चले गए। 

 

अमित व उनके दोस्त इंद्रप्रीत सिंह के फ्लैट पर उससे मिलने गए तो पता चला की आरोपी तो रात को ही अपना सब सामान लेकर जा चुका है।  वे लोग अलग-अलग देशों में फंसे रहे और महिंदर व इंद्रप्रीत सिंह को फोन कर संपर्क करने की कोशिश करते रहे लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। बड़ी मुश्किल से वे इंतजाम करके वापस इंडिया आए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News