मास्क न पहनने पर 2 दिन में 56 पर केस

Monday, Apr 13, 2020 - 10:15 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : मास्क न पहनने वाले लोगों पर चंडीगढ़ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने दो दिन में मास्क न पहनने पर 53 एफ.आई.आर. दर्ज कर 56 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सबसे ज्यादा साउथ डिवीजन पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज की हैं। 

साउथ डिवीजन पुलिस ने 31 एफ.आई.आर. दर्ज कर 31 लोगों को, ईस्ट डिवीजन पुलिस ने 17 एफ.आई.आर. कर 18 लोगों को और सैंट्रल डिवीजन पुलिस ने 5 एफ.आई.आर. दर्ज कर 7 लोगों को अरैस्ट किया है। 

वहीं कोरोना को फैलने से रोकने के लिए चंडीगढ़ में कफ्र्यू लगने के बावजूद घरों से बाहर घूमने वाले 265 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने 3608 वाहनों को जब्त किया। पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों को अस्थाई जेल सैक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम और मनीमाजरा के स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में लेकर गई, जहां वैरीफिकेशन करने के बाद छोड़ दिया।

19 एफ.आई.आर. दर्ज :
शहर की अलग-अलग थाना पुलिस ने मास्क न पहनने पर रविवार को 19 एफ.आई.आर. दर्ज कर 19 लोगों को काबू किया है। मार्कीट जाने के लिए वाहनों का इस्तेमाल करने पर पुलिस ने रविवार को 149 वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने 311 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर छोड़ दिया।

Priyanka rana

Advertising