साइकिल ट्रैक पर बाइक चलाते दबोचे 544 लोग

Monday, Feb 03, 2020 - 10:49 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : ट्रैफिक पुलिस के साइकिल स्कवॉयड ने लोगों को जागरूक करने के साथ साथ साइकिल ट्रैक पर बाइक दौड़ाने वाले 544 लोगों को पकड़ा है। स्कवॉयड के सदस्यों ने इन बाइक सवारों के अगस्त 2019 से जनवरी 2020 तक चालान काटे। 

साइकिल ट्रैक पर बाइक चलाने वाले को एक हजार रुपए का चालान और छह महीने की सजा हो सकती है। अगर वह दोबारा पकड़ा गया तो सजा और जुर्माना डबल हो जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के साइकिल स्कवॉयड में कांस्टेबल से लेकर ए.एस.आई. तक शामिल हैं। साइकिल स्कवॉयड के  सदस्य शहर के अलग-अलग साइकिल ट्रैक पर जाकर साइकिल, रेहड़ी चलाने वालों को जागरूक करते हैं ताकि वे साइकिल ट्रैक पर वाहन चला सकें।

Priyanka rana

Advertising