चंडीगढ़ से 54 और पंचकूला से 22 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2020 - 02:16 PM (IST)

पंचकूला (रवि/आशीष): चंडीगढ़ निवासी 82 वर्षीय दर्शना देवी के बेटे द ब्रिलियंट स्कूल के मालिक की रिपोर्ट व उनके परिवार सहित 22 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें उनके कर्मचारी भी शामिल है। बुधवार को हेल्‍थ विभाग ने दर्शना देवी के बेटे उनके परिवार वाले व कर्मचारियों के सैंपल लिए थे जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है दर्शना देवी केवी सैंपल लिए गए जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 

 

द ब्रिलिंयेस स्कूल सैक्टर 72 पंचकूला के परिसर को कंटेनमेंट एरिया बनाया है तथा सैक्टर के नागरिकों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की कप लगाई गई है। 82 वर्षीय दर्शना देवी द ब्रिलिंयेस स्कूल सैक्टर 12 में 14 अप्रैल को अपने बेटे से मिलने के लिए पंचकूला आई थी, जबकि वह महिला सैक्टर 8 चण्डीगढ की रहने वाली है। दर्शना देवी का बेटा द ब्रिलिंयेस स्क्त सैक्टर 12 के परिसर में रहता है। 

 

उनसे मिलने आने के बाद वह बीमार हो गई और उसका 17 अप्रैल को पंचकूला सैक्टर 21  के एलकेमिस्ट अस्पताल में दाखिल किया गया। संदिग्ध पाए जाने पर 9 अप्रैल को इस महिला का सैम्पल लिया गया जिसमें वह पोजिटिव पाई गई। 14 अप्रैल से पहले यह महिला पंचकूला में नहीं रहती थी और लगातार 4 दिन तक वे सैक्टर 12 पंचकूला में रहने के कारण इस क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र बनाया गया है। इस महिला के सम्पर्क में रहने वाले परिवार के सदस्यों एवं स्कूल में कार्यरत कर्मियों के सैम्पल लेकर उन्हें क्लारंटीन कर दिया गया है।  

 

चंडीगढ़... पी.जी.आई. में क्वॉरंटाइन किए गए 54 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव
पी.जी.आई. में क्वारंटाइन किए है स्टाफ को थोड़ी राहत मिली है। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पी जी आई में वायरस को लेकर सावधानी बरती जा रही है। बावजूद पोजिटिव मामले सामने आ रहे है। बुधवार को बच्ची के पोजिटिव आते ही पी जी आज ने 54 स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया था। देर रात आधे से ज्यादा स्टाफ की रियोर्ट आ गई थी। बाकियों की रिपोर्ट आज कि आ है। ए,पी.सी, कार्डियोलॉजी, रेडियोलोजी, से 8 डॉक्टर्स, 5 नसिंग ऑफिसर्स, 3 एच ए, एस ए,स्टाफ 12 फिजियोथेरपिस्ट, एक्सरे टेक्नीशियन 3 को क्रारंटाइन किया गया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News