विदेश से चंडीगढ़ लौटेंगे 5000 लोग

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2020 - 11:22 AM (IST)

चंडीगढ़( साजन) : शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजीटिव मामलों को लेकर प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने आलाधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की। प्रशासक ने तीन प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ स्थिति की समीक्षा की और उन्हें यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षात्मक गियर प्रदान किए जाएं और निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए। 

प्रशासक ने कहा कि प्रशासन को बापूधाम और सैक्टर-30 बी जैसी प्रभावित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित, गहन जांच और परीक्षण करना चाहिए, ताकि संदिग्ध मामलों का समय पर पता चल सके। एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू.कश्मीर के लगभग 700 लोगों को बसों द्वारा घर भेजा गया है। संबंधित अधिकारियों के साथ साथ आवश्यक समन्वय किया जा रहा है। लगभग 5000 लोगों, जिनमें ज्यादातर एन.आर. आई. और चंडीगढ़ के निवासी हैं के विदेश से लौटने की उम्मीद है।

विदेश से लौटने वालों की स्क्रीनिंग जरूर हो :
पुलिस अधिकारी शशांक आनंद को दिल्ली और मोहाली से उनकी यात्रा के लिए हवाई अड्डे के अधिकारियों और होटलों के साथ समन्वय के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। शहर के विभिन्न होटलों में 14 दिन के लिए इन एन.आर.आई. का क्वारंटाइन किया जाएगा। 

प्रशासक ने डी.सी. को आदेश दिया कि वह राज्यों के समन्वय स्थापित करें, ताकि उनके गृह राज्यों में जाने के इच्छुक असहाय श्रमिक और अन्य व्यक्ति आवश्यक चिकित्सा जांच के बाद जा सके। प्रशासक ने निर्देश दिया कि विदेश से लौटने वालों की स्क्रीनिंग जरूर की जाए। चंडीगढ़ के विभिन्न होटलों में उनके वॉरंटाइन रहने के दौरान भी प्रशासन उनके स्वास्थ्य की निगरानी करता रहे। 

सैक्टर-48 अस्पताल को तैयार रखने के निर्देश :
प्रशासक ने निदेशक प्रिंसिपल जी.एम.सी.एच. को कोरोना रोगियों की बढ़ती संख्या को समायोजित करने के लिए सैक्टर 48 अस्पताल को तैयार रखने का निर्देश दिया। वित्त सचिव एके सिन्हा ने कहा कि विभिन्न संगठनों से उनकी दुकानों, बाजारों और कारखानों को खोलने के लिए बड़ी संख्या में सुझाव प्राप्त हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News