वेलेंटाइन-डे पर 500 जवान होंगे तैनात

Sunday, Feb 14, 2016 - 01:47 AM (IST)

 चंडीगढ़ (बृजेन्द्र): वेंलेंटाइन-डे पर मनचलों पर नकेल कसने के लिए यू.टी. पुलिस अपने 500 जवानों को लेकर उतरेगी। एस.एस.पी. डा. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि इलाका डी.एस.पी. समेत 3 डी.एस.पी. अलग से लगाए गए हैं। वहीं पुलिस की गेड़ी रुट्स पर विशेष नजर रहेगी। इनके लिए बकायदा ‘गेड़ी रुट इंस्पैक्टर्स’ तैनात किए गए हैं। वहीं इलाका एस.एच.ओ. भी अपने स्तर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सजग रहेगें। देखा जाए तो वेलेंटाइन डे के दौरान युवतियों विशेषकर कालेज व स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। सैक्टर-11 जी.सी.जी., पी.यू., एस.डी. कालेज-32, देव समाज कालेज-36 समेत जी.सी.जी. 42 के बाहर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। वहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वालों को दबोचने के लिए भी विशेष बैरीकेड्स लगाए जाएंगे। 

Advertising