जमीन दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपए ठगे, 4 पर केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2017 - 09:42 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): धनास में प्लाट दिलाने के नाम पर महिला समेत 4 लोगों ने 50 लाख रुपए ठग लिए। शिकातकर्ता को न तो प्लाट दिया न ही पैसे लौटाए। धनास निवासी गुरप्रीत सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सारंगपुर पुलिस ने जांच के बाद धनास निवासी विजय कुमार, महिला मुस्कान, दीपक कुमार और सौरव गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

धनास निवासी गुरप्रीत सिंह ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसने 2016 में प्लाट खरीदने के लिए विजय कुमार से संपर्क किया था। उन्होंने प्लाट देखा जो उन्हें पसंद आ गया और इसका सौदा एक करोड़ रुपए में तय कर दिया।

 उन्होंने पचास लाख रुपए विजय, महिला मुस्कान, दीपक कुमार और सौरव गोयल को दे दिए लेकिन बाद में चारों ने प्लाट उसके नाम नहीं करवाया और न ही पैसे लौटाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News