फॉच्र्यूनर की चपेट में आने से 5 साल की बच्ची की मौत

Thursday, May 30, 2019 - 12:26 PM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट पर सड़क पार करते समय एक 5 साल की मासूम बच्ची फॉच्र्यूनर की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में बच्ची को सैक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की पहचान मनीमाजरा स्थित शास्त्री नगर निवासी जाह्नवी के तौर पर हुई है। 

 

उसका पिता राज बहादुर मजदूर है। आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने फॉच्र्यूनर चालक पंचकूला के सैक्टर-5 निवासी नीरज साहनी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। नीरज का सैक्टर-17 में बिजनैस है। वह सुबह 10.30 बजे फॉच्र्यूनर से अपने शोरूम की तरफ जा रहे थे।

 

 जैसे ही वह किशनगढ़ से शास्त्री लाइट प्वाइंट की तरफ आने लगे तो लाइट प्वाइंट से कुछ पहले ही सड़क पर अचानक से कुछ बच्चे खेलते हुए सड़क पार करने लगे। इसी दौरान बच्ची जाह्नवी गाड़ी की चपेट में आ गई। बच्ची लहूलुहान हो गई। 

 

नीरज उसे अपनी कार में सैक्टर-32 अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद जाह्नवी को मृत घोषित कर दिया। आई.टी. पार्क थाना पुलिस से सब इंस्पैक्टर रोहित अस्पताल पहुंचे और नीरज के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। जाह्नवी के सिर में गंभीर चोटें आने के चलते उसकी मौत हुई है। 

pooja verma

Advertising