ट्राईसिटी में 1457 नए केस कन्फर्म, 5 मरीजों की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jan 27, 2022 - 04:04 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): ट्राईसिटी में मंगलवार को 1457 नए केस कन्फर्म हुए हैं जबकि 5 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। चंडीगढ़ में मंगलवार को दूसरे दिन मरीजों की संख्या कम रही। शहर में जहां 540 नए कोविड मरीज कन्फर्म हुए हैं जबकि किसी भी कोरोना मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। इनमें 288 पुरुष और 252 महिलाएं हैं।  सबसे ज्यादा 43 केस मनी माजरा से कन्फर्म हुए। 9 जनवरी के बाद पहला मौका है जब कोविड मरीजों की संख्या 500 के करीब रही है। मंगलवार को शहर में पाजिटिविटी रेट 11.81 जबकि एक हफ्ते का 17.87 प्रतिशत रहा। एक हफ्ते से औसतन 1005 केस आ रहे हैं। 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग 4574 सैम्पल टैस्ट कर चुका है। 1275 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए। अब एक्टिव केस शहर में 7033 हो गए हैं।


लगातार दूसरे दिन शहर में 500 के करीब मरीज
सोमवार को 568 केस कन्फर्म हुए थे। यह लगातार दूसरा दिन है जब मरीजों की संख्या में कमी आई है। डायरैक्टर हैल्थ सर्विसेस डा. सुमन सिंह की मानें तो अभी नहीं कहा जा सकता कि पीक आकर चली गई। कम से कम एक हफ्ते तक केस कम होते हैं तो कुछ कहा जा सकता है। वायरस का पैटर्न देखने की जरूरत है। इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। 


10 दिन बाद कोई मौत नहीं
लगभग 10 दिनों से शहर में रोजाना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो रही थी, लेकिन मंगलवार को शहर में कोई मौत कन्फर्म नहीं हुई। इससे पहले 15 जनवरी के बाद यह पहला मौका है जब 24 घंटे में किसी मरीज की मौत कन्फर्म नहीं हुई है।


बड़ी अचीवमैंंट : डा. सुमन
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने दूसरी डोज का टारगेट अचीव कर लिया। हैल्थ डिपार्टमेंट कुछ हफ्तों से लगातार कोशिश कर रहा था कि 26 जनवरी से पहले दूसरी डोज का लक्ष्य हासिल कर लिया जाए। 
डायरैक्टर हैल्थ डा. सुमन की मानें तो यह बड़ी अचीवमैंंट है। मकसद जल्द से जल्द लोगों को सेफ करना था वायरस की गंभीरता को कम करना था। अब हमारा फोकस 15 से 18 साल के एज ग्रुप का टारगेट अचीव करने का है जिसे लेकर बच्चों का रिपॉन्स अच्छा है। मंगलवार तक बच्चों का वैक्सीनेशन ग्राफ 70.48 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इस एज ग्रुप की कुल संख्या शहर में 72000 है। एक हफ्ते से शहर में 2464 एवरेज लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।


पंचकूला में 541 कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत
पंचकूला, (चंदन): पंचकूला में 541 नए केस कन्फर्म हुए जबकि 2 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए सोमवार को 1655 लोगों के  सैंपल लिए थे। इनमें पंचकूला के 479 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है जबकि 62 पंचकूला से बाहर के हंै। मृतकों की पहचान बरवाला निवासी 56 वर्षीय महिला और सैक्टर-11 निवासी 87 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। अब तक एक्टिव मरीजों की संख्या 2135 पहुंच गई है। वहीं अब तक कुल 54522 केस सामने आए हैं। जिनमें पंचकूला के 41106 केस हैं। पंचकूला में अब तक कोरोना से 390 लोगों की मौत हो चुकी है। 2116 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा है जबकि 19 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। 


एस.ए.एस. नगर में 916 केस, 3 की मृत्यु 
मोहाली, (नियामियां): एस.ए.एस.  नगर जिला में मंगलवार को 916 केस कन्फर्म हुए जबकि 3 मरीजों की मृत्यु हुई है। वहीं, 1183 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। इसके बाद 8240 एक्टिव केस हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में सबसे ज्यादा 285 केस मोहाली से कन्फर्म हुए हैं। इसके अलावा ढकोली से 225 और खरड़ से 195 केस कन्फर्म हुए हैं। वहीं, डेराबस्सी से 71, घड़ुआं से 52, बूथगढ़ से 33, कुराली से 25, लालड़ू से 20 और बनूड़ से 10 केस कन्फर्म हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajesh K Dharwal

Recommended News

Related News