संपत नेहरा गैंग के 5 गैंगस्टर गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 09:29 AM (IST)

मोहाली (कुलदीप): पुलिस ने गैंगस्टर संपत नेहरा गैंग के पांच सदस्यों को अवैध असले सहित गिरफ्तार किया है। ये सभी इन दिनों मोहाली क्षेत्र में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से .315 बोर के दो पिस्तौल और 10 जिंदा राऊंड, .32 बोर का एक पिस्तौल व 6 जिंदा राऊंड, एक किरपान और कार बरामद हुई है। 

 

पंचकूला से लूटी गई वरना कार भी बरामद की गई है। सी.आई.ए. स्टाफ के इंस्पैक्टर तरलोचन सिंह और पुलिस स्टेशन मटौर के एस.एच.ओ. राजीव कुमार की सांझी अगुवाई में पुलिस को यह कामयाबी मिली। पुलिस ने पांचों को राधा स्वामी सत्संग भवन चौक से गिरफ्तार किया। 

 

सभी आरोपियों को अदालत पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब उन्हें 16 जून को फिर अदालत में पेश किया जाएगा। मोहाली के एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चहल ने प्रैस कान्फ्रैंस में यह जानकारी दी। 

 

गर्लफ्रैंड के चक्कर में पकड़े गए आरोपी !
पुलिस बेशक आरोपियों को राधा स्वामी सत्संग भवन चौक से गिरफ्तार करने की बात कह रही है लेकिन सूत्रों की मानें तो ये आरोपी गर्लफ्रैंड के चक्कर में पकड़े गए हैं। आरोपियों मेें से एक को शक थी कि उसकी गर्लफ्रैंड वरिंद्र कुमार नाम के युवक के साथ रह रही है जो मोहाली के सैक्टर-70 का निवासी है। 

 

इसी शक के चलते उन्होंने वरिंद्र को अगवा किया था। लेकिन कुछ दिनों से सी.आई.ए. स्टाफ लूटपाट करने वाले इन आरोपियों पर कड़ी नजर रखे हुई थी और ट्रैप लगाया हुआ था। वरिंद्र को किडनैप करने के चक्कर में आरोपी पकड़े गए।

 

आरोपियों में आर्मी का एक जवान भी शामिल 
एस.एस.पी. ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों में दिनेश कुमार भारतीय सेना का जवान है। वह गैंगस्टर संपत नेहरा के गांव चूरू (राजस्थान) का ही रहने वाला है। वह इस समय आर्मी के सिग्नल रैजीमैंट जयपुर में नायक के तौर पर तैनात है।

 

ये चढ़े पुलिस के हत्थे
एस.एस.पी. ने बताया कि रमनदीप सिंह उर्फ भाऊ निवासी गांव खंडूर जिला फिरोजपुर, शुभनवदीप सिंह उर्फ शुभ निवासी गांव मंडियाला जिला अमृतसर, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू निवासी गांव केसरी जिला अंबाला, गुरविंद्र सिंह उर्फ गुरी (बिंद्री) निवासी गांव केसरी जिला अंबाला और दिनेश कुमार निवासी गांव 

 

हरपालू ताल जिला चुरू (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी अपने सरगना संपत नेहरा के इशारे पर लूटपाट करते थे। व्हाट्सऐप्प कॉल के माध्यम से वे एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे।

 

सैक्टर-71 से युवक को किया था किडनैप
एस.एस.पी. ने बताया कि बीते दिन मंगलवार देर शाम इन्हीं आरोपियों ने मोहाली के सैक्टर-71 से वरिंद्र कुमार नामक युवक को उस समय किडनैप कर लिया था, जब वह अपने मोटरसाइकिल पर सैक्टर-70 जा रहा था। पुलिस स्टेशन मटौर में उक्त आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 464, 465, 323, 342, 307, 148, 149 और असला एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

 

मकान मालिक पर भी केस दर्ज
आरोपी मोहाली के सैक्टर-79 स्थित में किराएदार के तौर पर रह रहे थे। मकान मालिक ने इनकी पुलिस वैरीफिकेशन भी नहीं करवाई थी। गैंगस्टरों को पनाह देने वाले मकान मालिक के खिलाफ भी धारा 120 तहत केस दर्ज कर लिया है।

 

संपत नेहरा को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस
मोहाली पुलिस गैंगस्टर संपत नेहरा जो इस समय पंचकूला पुलिस के पास रिमांड पर चल रहा है, को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। जीरकपुर और डेराबस्सी क्षेत्रों में दो वारदातों के बारे में उससे पूछताछ करनी है।

 

पंचकूला से करनी थी किडनैपिंग 
एस.पी. (डी) हरबीर सिंह अटवाल ने बताया कि आरोपियों ने माना कि उन्होंने वरना कार नंबर एच.आर.01ए-5601 देवीलाल पार्क पंचकूला के पास से लूटी थी। इस संबंधी पुलिस स्टेशन सैक्टर-5, पंचकूला में केस दर्ज है। 

 

आरोपियों से वरना कार बरामद कर ली गई है। वहीं, डी.एस.पी. विजय आलम सिंह ने बताया कि आरोपियों ने तीन दिन पहले मोहाली के गांव सनेटा स्थित पैट्रोल पंप से हथियारों के बल पर मुनीष कुमार से 60 हजार रुपए लूटे थे। अब उन्होंने सैक्टर-7 पंचकूला से किसी शख्स को अगवा करना था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News