5.7 एम.एम. बारिश से बढ़ी ठंड अभी दो दिन ऐसे ही रहेगा मौसम

Tuesday, Jan 07, 2020 - 04:27 PM (IST)

चंडीगढ़ (राय): शहर में सोमवार को हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आ गई और ठंड बढ़ गई। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।  सोमवार जब लोग सुबह उठे तो हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। शहर में बादल एक दिन पहले से ही छाए हुए थे। सुबह से शुरू हुई बारिश देर शाम तक रुक-रुक कर होती रही। वहीं बारिश की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही। 


मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अभी आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा और बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अभी वीरवार तक शहर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होते रहने के आसार हैं। तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

pooja verma

Advertising