हरियाणा के एच.सी.एस. कैडर में जल्द हो जाएंगे कुल 285 अधिकारी

Saturday, Feb 04, 2023 - 08:23 PM (IST)

चंडीगढ़,(पांडेय): हरियाणा में एच.सी.एस. (कार्यकारी शाखा) अर्थात प्रदेश सिविल सेवा की स्वीकृत कैडर संख्या 307 के मुकाबले जल्द ही 285 अफसर हो जाएंगे। हालांकि मौजूदा समय में एच.सी.एस. कैडर में  237 अधिकारी हैं लेकिन हरियाणा लोक सेवा आयोग (एच.पी.एस.सी.) द्वारा वर्ष 2021 में एच.सी.एस. के 48 पदों को भरने के लिए आरंभ की गयी चयन प्रक्रिया संपन्न होने के अंतिम चरण में हैं, इसलिए आगामी कुछ दिनों में एच.सी.एस. कैडर में इन 48 नव चयनित अधिकारियों के शामिल होने से कुल 285 अधिकारी हो जाएंगे। 
 

 

 

 

5 वर्ष से कम सेवाकाल अफसरों को एस.डी.एम. पद पर दी तैनाती 
एच.सी.एस. कैडर आदेश के बावजूद गत कई महीनों से प्रदेश सरकार द्वारा  5 वर्ष से कम की एच.सी.एस. सेवा वाले अधिकारियों को भी एस.डी.एम. पद पर तैनात किया जा रहा है। मौजूदा तौर पर 35 ऐसे जूनियर एच.सी.एस. अर्थात 5 वर्षों से कम एच.सी.एस. सेवा वाले अधिकारी प्रदेश के विभिन्न उपमंडलों में एस.डी.एम. पद पर तैनात हैं। इस संबंध में एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि अक्तूबर, 2020 में प्रदेश के तत्कालीन मुख्य सचिव विजय वर्धन द्वारा एच.सी.एस. कैडर संख्या निर्धारण आदेश, जो मौजूदा तौर पर भी लागू है, में स्पष्ट तौर प्रदेश में एस.डी.ओ. (सिविल) अर्थात उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) जिसे पद को एस.डी.एम. उपमंडलाधीश कहते हैं के पदों को स्पष्ट तौर पर सीनियर स्केल और सिलैक्शन ग्रेड अर्थात 5 वर्ष से 15 वर्ष तक की एच.सी.एस. सेवा वाले अधिकारियों के लिए दर्शाया गया है।

 

 

 

हेमंत ने बताया कि मौजूदा तौर पर चार प्रकार से एच.सी.एस. में भर्ती की जाती है. पहले रजिस्टर ए-1 अर्थात प्रदेश में जिला राजस्व अधिकारी और तहसीलदार वर्ग के अधिकारियों में से प्रोमोशन से, रजिस्टर ए अर्थात प्रदेश सरकार के ग्रुप सी कर्मचारियों के वर्ग से निर्धारित चयन प्रक्रिया द्वारा, रजिस्टर-सी अर्थात प्रदेश में डी.डी.पी.ओ. और बी.डी.पी.ओ. वर्ग (जिला और ब्लॉक पंचायत अधिकारी) के अधिकारियों में से प्रोमोशन द्वारा और रजिस्टर- बी अर्थात एच.पी.एस.सी. द्वारा तीन चरणों में ओपन सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कर सीधे उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। 
 

Ajay Chandigarh

Advertising