शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 48 शराबी दबोचे

Monday, Apr 30, 2018 - 07:58 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): शराब पीकर सार्वजनिक स्थलों पर हंगामा करने वाले 48 शराबियों को पुलिस ने अलग-अलग सैक्टरों में दबोच लिया। थाना पुलिस ने पकड़े गए शराबियों का मैडीकल करवाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया। सबसे ज्यादा शराबी सैक्टर 3 थाना पुलिस ने पकड़े हैं। 

 

सैक्टर-3 थाना पुलिस ने 8, सैक्टर-11 थाना पुलिस ने 4, सैक्टर-17 थाना पुलिस ने 3, सारंगपुर थाना पुलिस ने 5, सैक्टर-36 थाना पुलिस 8 ने, सैक्टर-19 थाना पुलिस ने दो, सैक्टर-26 थाना पुलिस ने दो, इंडस्ट्रीयल एरिया, मनीमाजरा आई.टी. पार्क, सैक्टर-34 थाना पुलिस और सैक्टर-49 थाना पुलिस ने एक-एक, मौलीजागरां थाना पुलिस ने चार, सैक्टर-39 थाना पुलिस ने 5 और मलोया थाना पुलिस ने चार शराबियों को काबू किया है।  

Punjab Kesari

Advertising