ATM कार्ड बदलकर खाते से निकाले 47 हजार 500 रुपए

Wednesday, Nov 13, 2019 - 10:11 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): मलोया स्थित पी.एन.बी. ए.टी.एम. पर कार्ड बदलकर युवक ने एक व्यक्ति के अकाऊंट से 47 हजार 500 की नकदी निकाल ली। सुरेश गोयल की शिकायत पर मलोया थाना पुलिस ने अज्ञात युवक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। पुलिस  आरोपी युवक की पहचान के लिए ए.टी.एम. में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाल रही है। मलोया निवासी सुरेश गोयल ने पुलिस को बताया कि दो अक्तूबर को वह पी.एन.बी. के ए.टी.एम. पर रुपए निकालने गया था। इस दौरान उससे रुपए नहीं निकले। 

 

पीछे एक युवक खड़ा था। युवक ने रुपए निकालने में उसकी सहायता करने लगा, लेकिन युवक से भी रुपए नहीं निकले। इसी बीच युवक ने उसका ए.टी.एम. कार्ड बदलकर दिया। 2 से 5 अक्तूबर के बीच उसके अकाऊंट से 47 हजार 500 की नकदी निकाल ली। इसकी जानकारी उसे बैंक में जाने के बाद पता चला।

 

एस.बी.आई. कर्मचारी बताकर अकाऊंट की डिटेल ली और उड़ा लिए 16 हजार रुपए
एस.बी.आई. कर्मचारी बनकर सैक्टर-46 निवासी व्यक्ति के अकाऊंट से 15 हजार 998 रुपए की ठगी कर ली। शिकायतकत्र्ता अजय कुमार ने अपना अकाऊंट बंद करवाकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने अजय कुमार की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।

 

अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक शख्स का फोन आया और कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड बंद होने वाला है। अगर क्रेडिट कार्ड चालू रखना है तो उसकी डिटेल देनी होगी। अजय कुमार ने बैंक कर्मचारी को क्रेडिट कार्ड की डिटेल और ओ.टी.पी. नंबर बता दिया। इसके बाद उसके अकाऊंट से 15 हजार 998 रुपए निकल गए। 

pooja verma

Advertising