43 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव, दो की मौत

Thursday, Jan 07, 2021 - 10:42 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल) : वीरवार को शहर में 43 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। मरीजों में 27 पुरुष और 16 महिलाएं हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 20147 तक पहुंच गई है। 24 घंटे में 1347 लोगों की टैस्टिंग हुई है। अभी 157 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है।

 

57 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव केसों की संख्या 240 रह गई है। दो लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। खुड्डा लाहौरा से 38 साल के पुरुष की मौत हुई है। पी.जी.आई. में मरीज की मौत हुई है। मरीज को सांस लेने में दिक्कत थी और रीनल फेल हो गया था।

 

वहीं सैक्टर-63 से 67 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। महिला को डायबिटीज और हाइपरटैंशन भी था। अभी तक शहर में 325 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। 
 

ashwani

Advertising