दुकान से 40 किलो स्क्रैप चोरी, CCTV कैमरों में कैद हुई वारदात

Tuesday, Feb 19, 2019 - 08:12 PM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक इलैक्ट्रीकल शॉप से 4 अज्ञात आरोपियों ने 40 किलो स्क्रैप चोरी कर लिया। इसकी कीमत हजारों रुपए थी। पुलिस ने दुकानदार ब्रहमदेव की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में आरोपियों की तस्वीरें कैद हुई हैं। 

 

ब्रहमदेवी रविवार रात को अपनी दुकान बंद घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब वे दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो पाया कि ताले टूटे हुए हैं और अंदर सामान बिखरा हुआ है। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। 

pooja verma

Advertising