महिला कांस्टेबल के साथ रहने वाली 11 कांस्टेबल समेत 4 क्वॉरंटाइन

Wednesday, May 13, 2020 - 12:24 PM (IST)

चंडीगढ़( ब्यूरो) : सैक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में आर.टी.सी. में रहने वाली महिला कांस्टेबल के कोरोना पॉजीटिव मिलने पर उसे हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। इसके अलावा उसकी बैरक में रहने वाली 11 महिला कांस्टेबल समेत 14 को जी.एम.एस.एच.-76 में क्वॉरंटाइन कर दिया गया है। पॉजीटिव पाई गई महिला ड्यूटी जाने के अलावा बैरक में महिला साथियों के साथ रहती थी।

सब्जी मंडी में थी महिला कांस्टेबल की ड्यूटी :
कोरोना पॉजीटिव पाई गई कांस्टेबल की ड्यूटी पुलिस लाइन से सैक्टर-26 सब्जी मंडी में लगी हुई थी। पुलिस विभाग ने उसे निगम की टीम के साथ अटैच पद यह कांस्टेबल करीब एक साल पहले ही भर्ती हुई थी। 

करीब एक महीना पहले ही फिललौर से ट्रेनिंग कर के लौटी थी। ट्रेनिंग से लौटते ही उसकी बी सैक्टर-26 पुलिस लाइन में लगा दी थी। कोरोना पॉजीटिव पाई गई महिला कांस्टेबल हर रोज सैक्टर-26 पुलिस लाइन में हाजिरी लगाने जाती थी। गिनती के दौरान मुंशी और अन्य पुलिस जवान भी मौजूद होते थे।


 


 

Priyanka rana

Advertising