समर शैडयूल में चंडीगढ़ से शुरू होंगी 4 नई डोमैस्टिक फ्लाइट्स

punjabkesari.in Tuesday, Jan 28, 2020 - 12:22 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन) : चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से भले ही शहरवासियों को इंटरनैशनल फ्लाइट्स के लिए अभी इंतज़ार करना हो, लेकिन इंडिगो एयरलाइन्स की तरफ से समर शैडयूल में 4 नई डोमैस्टिक फ्लाइट्स शामिल करने की घोषणा करदी है। इनकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई हैं। गोवा और बंगलूर के लिए फ्लाइट 20 फरवरी से, पटना और फ्लाइट 5 मार्च से शुरू होगी। चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर पहली बार पहली फ्लाइट रात 2:15 बजे लैंड करेगी। इंडिगो की इस फ्लाइट का वन साइड फेयर 5910 रपये से शुरू होगा। चंडीगढ़ से गोवा के 2 घंटे 50 मिनट लगेंगे। यह गोवा की डायरेक्ट फ्लाइट है। चंडीगढ़ से यह 19:45 बजे उड़ान भरेगी और गोवा 23:35 बजे पहुंचेगी। गोवा से 23:25 बजे उड़ान भरेगी और रात 2:15 बजे चंडीगढ़ लैंड करेगी। 

 

1 घटा 55 मिनट में पहुंचेगी पटना
चंडीगढ़ से 5 मार्च से पटना की फ्लाइट शुरू होगी। शुरूआती फेयर 4346 रुपए से शुरू होगा। यह चंडीगढ़ से सुबह 6.0 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 8.05 बजे पटना पहुंचेगी । पटना से यह दोपहर 2.05 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ और पटना का सफर 1 घंटा 55 मिनट का है।

 

चंडीगढ़ लखनऊ के लिए डायरेक्ट फ़्लाइट
लखनऊ के लिए चंडीगढ़ सीधी फ़्लाइट 5 मार्च से शुरू हो रही है। यह लखनऊ की दूसरी फ़्लाइट होगी।  लखनऊ से चंडीगढ़ के लिए ये 9:20 पर उड़ान भरेगी और चंदीगढ़ रात 10: 40 पर लैंड करेंगी इसका वन साइड फेयर 4019 रुपये हैं। 

 

3:15 घंटे का रहेगा चंडीगढ़-बैंगलुरु सफर 
चंडीगढ़ से बैंगलुरु के लिए 7:30 बजे उड़ान भरेगी और 10:45 बजे बैंगलुरु पहुंचगे। यह बैंगलुरु से 16:15 बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ 19:15 बजे लैंड करेगी इसका फ्लेक्सी फेयर 5913 रूपये होगा। 


   
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News