नशे में 4 लोगों ने वेटर को पीटा

Thursday, Nov 15, 2018 - 01:27 PM (IST)

पंचकूला (चंदन): रेस्टौरेंट में खाना खाने आए चार लोग करने लगे गंदा डांस। वेटर द्वारा रोके जाने पर उसके सिर में बीयर का कांच का मग मारा और उसकी पिटाई। घायल अवस्था मेंं वेटर को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद उसको छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कांसल जिला मोहाली निवासी वीरेन्द्र सिंह ने सैक्टर-5 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह सैक्टर-8 स्थित एक रेस्टोरैंट में वेटर है। 

देर रात साढ़े 11 बजे 4 लड़के शराब के नशे मे रेस्टोरैंट आए और उन्होंने खाने का ऑर्डर किया। कुछ देर बार गालियां देनी शुरू कर दी, जिस पर उन्होंने रोका तो उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने बीयर का कांच का मग उसके सिर दे मारा, जिससे वह लहुलुहान हो गया। आरोपी फरार हो गए। रेस्टौरेंट मालिक अंकित उसे सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। 

bhavita joshi

Advertising