चंडीगढ़ में कोरोना से 4 की मौत, 253 केस

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2020 - 01:42 AM (IST)

चंडीगढ़, (पाल) : वीरवार को मनीमाजरा से 27 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई, जबकि पूरे शहर में 253 नए मामले सामने आए हैं। वहीं चंडीगढ़ में कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई है। इनमें किशनगढ़ से 42 साल की महिला को डायबिटीज और हाईपरटैंशन की शिकायत थी। सैक्टर-32 से 72 साल के बुजुर्ग को डायबिटीज थी। मुकुट हॉस्पिटल में मरीज एडमिट था। सैक्टर-25 से 76 साल के बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत थी। बुड़ैल से 41 साल के व्यक्ति को निमोनिया और न्यूरो की परेशानी थी। अब तक शहर में 144 लोगों की मौत हुई है। मनीमाजरा के बाद धनास से 10, सैक्टर-19 से 11 केस, सैक्टर-20 से 10, सैक्टर-23 और 27 से भी 10-10 केस कन्फर्म हुए हैं। शहर में कुल मरीजों की संख्या अब 10968 हो गई है। 293 मरीज़ ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए। एक्टिव मरीज अब 2482 हो गए हैं। 


पंचकूला: 4 मौतें, 107 नए केस
जिला पंचकूला में वीरवार को 107 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 4 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। जिले में अभी तक कोरोना से 76 लोगों की मौत हो चुकी है। वीरवार को सैक्टर-20 निवासी 45 साल की महिला के अलावा टिपरा में रहने वाले 60 साल की महिला और कालका में रहने वाले 64 और 65 साल के दो लोगों की  मौत हुई है। कालका में रहने वाले 64 साल के व्यक्ति की हाल ही में कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। वह मल्टीपल मायलोमा की गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त थे। 


मोहाली : 169 नए केस, 2 मौतें
मोहाली, (नियामियां): जिले में कोरोना के 169 नए केस सामने आए हैं, जबकि 2 मरीजों की मौत हुई है। फेज-1 से 77 वर्षीय बुजुर्ग और मुल्लांपुर गरीबदास से 45 वर्षीय महिला की पी.जी.आई में मौत हो गई। जिले में अब तक 173 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मामलों की संख्या 2356 है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News