महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार व छेड़छाड़ करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Friday, Apr 10, 2020 - 11:14 AM (IST)

पंचकूला (चंदन): बुधवार शाम को कोरोना वायरस के संबंध में सीनियर सिटीजन, बीमार व्यक्ति तथा जिन व्यक्तियों को खाना नहीं मिलता उनके बारे में सर्वे करने गई आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर को ड्यूटी करने से रोकने तथा महिला पुलिस कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार व छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

 

पुलिस के अनुसार आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर सर्वे कर जब इंदिरा कालॉेनी में मस्जिद के पास पहुंची तो वहां मौजूद कुछ लड़कों ने उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस चौकी सैक्टर-16 को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद लड़कों ने पुलिस की टीम के साथ भी हाथापाई की। महिला पुलिसकर्मी के साथ भी छेड़छाड़ व मारपीट की। 

 

पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 5 आरोपी भागने में कामयाब हो गए। महिला हैड कांस्टेबल के हाथ में चोट आई है। आरोपियों की पहचान नदीम,जावेद गांव बुढनपुर निवासी, ईशाक  शाह व आजाद इंदिरा कालोनी निवासी के रूप में हुई है।  

 

आरोपियों थाना सैक्टर-14 में सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने,मारपीट करने, छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने तथा लॉकडाऊन के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपियों को वीरवार कोर्ट मेंं पेश किया वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

pooja verma

Advertising