हरियाणा में 7811 नए केस, 35 की मौत

Tuesday, Apr 20, 2021 - 10:18 PM (IST)

चंडीगढ़ (पांडेय) : हरियाणा में कोरोना का कहर लगातार जारी है। प्रदेश में मंगलवार को 46756 सैंपल लिए गए जिनमें 7811 नए केस सामने आए हैं और 35 मरीजों की मौत हुई हैं। पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 371624 तक पहुंच गया है जबकि 318369 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। आज 3367 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।

 

वहीं, अब तक कुल 3483 मौतें हो चुकी हैं। जिला गुरुग्राम में 4, फरीदाबाद में 2, हिसार में 5, अम्बाला में 2, करनाल में 4, पानीपत में 3, कुरुक्षेत्र में 1, सिरसा में 2, भिवानी में 1, पलवल में 1, फतेहाबाद में 4, कैथल में 1, जींद में 5 संक्रमितों की मौत हुई। 

Taranjeet Singh

Advertising