5 महीने में पंजाब सरकार ने लिया 3400 करोड़ रुपए कर्ज

punjabkesari.in Sunday, May 15, 2016 - 11:21 AM (IST)

चंडीगढ़,  (अश्वनी): विकास के नाम पर पंजाब सरकार इस साल अब तक 3400 करोड़ रुपए कर्ज ले चुकी है। 5 बार 10 वर्ष के लिए 3400 करोड़ (सांकेतिक) स्टॉक (प्रतिभूतियों) की बिक्री अधिसूचित की है। बेशक, पिछले साल की तुलना में यह कम है लेकिन 5 महीनों की तुलना सरकार तेजी से स्टॉक की नीलामी करने की राह पर है। 

 

सरकार ने बताया है कि इस नीलामी से पहले सरकार ने केंद्र सरकार से मंजूरी ली है। केंद्र सरकार ने संविधान की धारा 293(3) के तहत राज्य सरकार ऋण लेने संबंधी हरी झंडी दिखाई थी। राज्य सरकार इस ऋण की भरपाई 2026 तक करेगी। 

 

अधिकारियों की मानें तो यह ऋण पंजाब के विकास को रफ्तार देगा। बेशक, यह रिवायत पुरानी है लेकिन 2017 की चुनावी दस्तक को देखते हुए सरकार की कोशिश है कि तमाम विकासकार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। 

 

2016 में पहली बार 18 फरवरी को 600 करोड़ रुपए की (सांकेतिक) स्टॉक की नीलामी का नोटीफिकेशन किया था। 18 मार्च को 800 करोड़ रुपए, 12 अप्रैल को 800 करोड़ रुपए, 28 अप्रैल को 400 करोड़ रुपए जबकि हाल ही में 6 मई को 800 करोड़ रुपए की (सांकेतिक) स्टॉक (प्रतिभूतियों) की नीलामी का नोटीफिकेशन हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News