सुखना लेक में छोड़ी 3000 छोटी मछलियां

Saturday, Nov 16, 2019 - 01:50 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र): प्रवासी पक्षियों को लुभाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए है। शुक्रवार को एनिमल हस्बेंड्री एंड फिशरीज डिपार्टमैंट के सैके्रटरी अजय सिंगला की मौजूदगी में तीन हजार से अधिक छोटी मछलियां सुखना लेक में छोड़ी गईं। यह छोटी मछलियां बड़ी मछलियों और प्रवासी पक्षियों के लिए भोजन का काम भी करेंगी। 

 

चंडीगढ़ प्रशासन के इस कदम से सुखना लेक में मछलियों की संख्या बढ़ेगी। इससे साइबेरियन समेत अन्य प्रवासी पक्षियों को भी खाने की कमी नहीं होगी।  फिशरीज डिपार्टमैंट की ओर से म्रिगल, रोहू, कटला और ग्रास क्रैप मछलियों की प्रजातियों को सुखना लेक में छोड़ा गया है। 

 

लेक जलीय जीवों के लिए शहर में एक सबसे बेहतर आवास 
सुखना लेक जलीय जीवों के लिए शहर में एक सबसे बेहतर आवास है। सुखना लेक न केवल जलीय जीवों के लिए बल्कि ठंड की शुरूआत में  दूसरे देशों से आने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए भी एक अच्छा स्थान है। सिटी में एक ओर जहां लोगों में बर्ड वाचिंग का क्रेज है। 

 

वहीं, इनकी घटती संख्या इनके चाहने वालों से लेकर ईको सिस्टम के लिए भी एक नुकसान दायक है। यूटी प्रशासन की ओर से सुखना और इसके इर्द गिर्द के एरिया को पूरी तरह से वाइल्ड लाइफ रिजर्व के तहत रखा गया है। जलीय जीवों, वाइल्ड लाइफ  और पक्षी सभी ईको सिस्टम के महत्वपूर्ण पार्ट हैं।

pooja verma

Advertising