हरियाणा में 281 नए कोरोना केस, 3 मौतें

Friday, Jan 08, 2021 - 09:03 PM (IST)

चंडीगढ़, (पांडेय): हरियाणा में शुक्रवार को 26779 सैंपल लिए गए जिसमें 281 नए कोरोना केस सामने आए, जबकि 3 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 264442 पहुंच गया है। जबकि 258998 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है और रिकवरी रेट बढ़कर 97.94 फीसदी हो गया है। शुक्रवार को 340 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। वहीं कोरोना से अब तक कुल 2943 मौतें हो चुकी हैं।

 

मौतों की बात करें तो शुक्रवार को फरीदाबाद में 1, झज्जर में 1 और जीन्द में 1 संक्रमित ने दम तोड़ा। हैल्थ बुलेटिन के तहत अब तक निगरानी और पॉजिटिव लोगों के संपर्क में 410162 लोग हो चुके हैं। जबकि 273451 लोग निगरानी में हैं। वहीं अब तक 4747220 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं जिनमें से 4477131 नैगेटिव पाए गए है। अभी 5647 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं 136711 लोगों का क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो चुका है।

Vikash thakur

Advertising