28 सरकारी स्कूल्ज में 12th के रिजल्ट में आई भारी गिरावट
punjabkesari.in Monday, May 23, 2016 - 08:49 AM (IST)

चंडीगढ़, (ब्यूरो): सरकारी स्कूल्स के 12वीं कक्षा के परिणाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सरकारी स्कूल्स की स्थिति पर गौर करें तो इस बार ज्यादातर स्कूल्स में मुख्य विषयों के अध्यापकों की संख्या पूरी है लेकिन उसके बावजूद भी 39 में से 28 स्कूल्स का परिणाम पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार में गिरा है।
जिन 11 स्कूल्स के परिणाम में वृद्धि हई है वह मामूली बढ़त है। इसके चलते कहा जा सकता है कि शहर का परिणाम का स्तर काफी गिरा है। इस परिणाम के आने के बाद इसमें सुधार के लिए विभाग की तरफ से क्या नए उपाय किए जाते है।
वह तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा लेकिन जो अभी हुआ है उसके बाद बिल्कुल नहीं कहा जा सकता है कि शहर की शिक्षा वल्र्ड क्लास की शिक्षा है। सरकारी स्कूल्स का पास प्रतिशत 68.31 रहा है जो पिछले साल के मुकाबले कम है।
सभी स्कूलों का परिणाम
स्कूल 2014-15 2015-16 तुलना
जी.एम.एस.एस.एस.-8 77.14 71.98 - 5.16
जी.एम.एस.एस.एस.-10 90.57 84.84 -5.73
जी.एम.एस.एस.एस.-15 सी 67.31 47.20 -20.11
जी.एम.एस.एस.एस.-16 98.14 97.36 -0.78
जी.एम.एस.एस.एस.-18 89.61 88.07 -1.54
जी.एम.एस.एस.एस.-19 92.03 92.26 +0.23
जी.एम.एस.एस.एस.-20 83.9 77.50 -5.59
जी.एम.एस.एस.एस.-20 बी 77.73 72.61 -5.12
जी.एम.एस.एस.एस.-21 79.43 78.11 -1.32
जी.एम.एस.एस.एस.-22 ए 72.56 68.35 -4.21
जी.एम.एस.एस.एस.-23 ए 86.79 76.71 -10.08
जी.एम.एस.एस.एस.-23 ए (एल.वाई.सी) 30.31 23.53 -6.78
जी.एम.एस.एस.एस.-26 (टी.एम) 84.72 38.04 -46.68
जी.एम.एस.एस.एस.-27 सी 61.59 43.46 -18.13
जी.एम.एस.एस.एस.-28 डी 79.35 62.93 -16.42
जी.एम.एस.एस.एस.-32 89.56 87.34 -2.22
जी.एम.एस.एस.एस.-33 84.56 80.98 -3.58
जी.एम.एस.एस.एस.-35 93.18 94.78 +1.6
जी.एम.एस.एस.एस.-37 बी 94.55 95.07 +0.52
जी.एम.एस.एस.एस.-37 डी 64.68 78.10 +13.42
जी.एम.एस.एस.एस.-38 (वैस्ट) 40.00 14.45 -25.55
जी.एम.एस.एस.एस.-40 बी 84.65 81.48 -3.17
जी.एम.एस.एस.एस.-44 बी 72.61 76.64 +4.03
जी.एम.एस.एस.एस.-46 75.95 75.07 +0.88
जी.एम.एस.एस.एस.-47 डी 72.17 67.87 -4.3
जी.एम.एस.एस.एस.-56 36.30 30.86 -5.44
जी.एम.एस.एस.एस.- मलोया 25.67 25.78 +0.11
जी.एम.एस.एस.एस.-करसान 42.58 33.66 -8.92
जी.एम.एस.एस.एस.-मनीमाजरा 98.57 97.80 -0.77
जी.एम.एस.एस.एस.-सारंगपुर 38.84 49.57 +10.73
जी.एस.एस.एस.-45 37.35 47.15 +9.8
जी.एस.एस.एस.-धनास 36.77 13.55 -23.22
जी.एस.एस.एस.-खुड्डा लाहौरा 32.31 23.26 -9.05
जी.एस.एस.एस.-खुड्डा अलीशेर 51.64 50.00 -1.64
जी.एस.एस.एस. कैंबवाला 51.02 5.88 -45.14
जी.एस.एस.एस.-एम.एम.टी 52.91 56.73 +3.82
जी.एस.एस.एस.-मौलीजागरण 36.36 44.04 +7.68
जी.एस.एस.एस.-बेहलाना 49.61 62.50 +12.89
जी.एस.एस.एस.-रायपुर खुर्द 77.14 65.31 -11.8