हरियाणा में 274 नए कोरोना केस, 6 मौतें

Thursday, Jan 07, 2021 - 11:01 PM (IST)

चंडीगढ़, (पांडेय): हरियाणा में वीरवार को 28353 सैंपल लिए गए, जिनमें 274 नए कोरोना केस सामने आए जबकि 6 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 264161 पहुंच गया है। जबकि 258658 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है और रिकवरी रेट बढ़कर 97.92 फीसदी हो गया है। वीरवार को 377 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। वहीं कोरोना से अब तक कुल 2940 मौतें हो चुकी है।

 

मौतों की बात करें तो वीरवार को गुरुग्राम में 1, फरीदाबाद में 1, हिसार में 1, करनाल में 1, कुरुक्षेत्र में 1 और जीन्द में 1 संक्रमित ने दम तोड़ा। हैल्थ बुलेटिन के तहत अब तक निगरानी और पॉजिटिव लोगों के संपर्क में 409881 लोग हो चुके हैं। जबकि 273587 लोग निगरानी में हैं। वहीं अब तक 4720441 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं जिनमें से 4450570 नैगेटिव पाए गए है। अभी 5710 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं 136294 लोगों का क्वारेंटाइन पीरियड खत्म हो चुका है।
 

ashwani

Advertising