अब तक 27,313 श्रमिक चंडीगढ़ से लौट चुके घर

Monday, May 25, 2020 - 12:58 PM (IST)

चंडीगढ़ ( लललन यादव) : कोरोना महामारी का असर सबसे ज्यादा श्रमिकों व कब पर पड़ा, जिससे वह शहर छोड़ने पर हो गए। लॉकडाऊन के कारण फैक्ट्रीज बंद होने से मजदूरों का काम बंद हो गया, जिस वजह से मजदूर शहर को अलविदा करने लगे हैं। प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार अब तक 27,313 श्रमिक शहर छोड़ चुके  हैं।

 

अलावा शहर में पढ़ाई कर रहे स्टूडैंट्स व अन्य वर्ग के 1977 लोग भी बसों द्वारा अपने राज्य वापस गए हैं। वहीं इस आंकड़े में साइकिल या फिर पैदल जाने वालों का रिकॉर्ड नहीं हैं । बता दें कि प्रशासन द्वारा गत 13 मई से श्रमिक ट्रेनों का संचालन किया गया है, जो अभी आगे तक जारी रहेगा।

 

हरदोई के लिए 1600 श्रमिक हुए रवाना
प्रशासन द्वारा रविवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ से रवाना की गई। यह ट्रेन रेलवे स्टेशन से दोपहर 2 बजे रवाना हुई है। इसमें 1600 श्रमिकों को बैठाया गया है। इन श्रमिकों का हैल्थ चैकअप चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग टैनोलॉजी-26 में किया गया।

 

मंगलवार को 3 जिलों के लिए चलेगी ट्रेन
बिहार के बाद प्रशासन व राज्य सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश के 3 जिलों के लिए स्पैशल श्रमिक ट्रेन भेजने का फैसला किया है। इसके तहत मंगलवार को लखनऊ, मुरादाबद व शाहजहांपुर के लिए ट्रेन रवाना होगी। इसके लिए श्रमिकों का सी.सी.ई.टी.-26 में सुबह 8 बजे मैडीकल चैकअप होगा। सोमवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से कोई स्पैशल ट्रेन नहीं चलेगी। 

pooja verma

Advertising