हरियाणा में कोरोना के 244 नए मामले, 6 मौतें

Monday, Jan 11, 2021 - 11:23 PM (IST)

चंडीगढ़ (पांडेय): हरियाणा में कोरोना का कहर कम होने के साथ ही अब मौतों का आंकड़ा भी कम हुआ है। सोमवार को 17532 सैम्पल लिए गए जिसमें से 244 नए मरीज सामने आए हैं जबकि 6 लोग की मौत हुई है। प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 265199 पहुंच गया है।

 

जबकि 259696 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है और रिकवरी रेट बढ़कर 97.92 फीसदी हो गया है। जिसमें से आज 201 को अस्पताल से छुट्टी मिली। वहीं कोरोना से अब तक कुल 2956 मौतें हो चुकी हैं। मौतों की बात करें तो सोमवार को गुरुग्राम में 1, करनाल में 1, पानीपत में 1, सिरसा में 1, झज्जर में 1 व जींद में 1 संक्रमित ने दम तोड़ा है। हैल्थ बुलेटिन के तहत अब तक निगरानी और पॉजिटिव लोगों के संपर्क में 410919 लोग हो चुके हैं। जबकि 273602 लोग निगरानी में हैं। वहीं अब तक 4819886 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं जिनमें से 4549056 नैगेटिव पाए गए है। अभी 5591 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं 137317 लोगों का क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो चुका है। 
 

ashwani

Advertising