502 लोग संक्रमित, 14 की मौत

punjabkesari.in Sunday, May 30, 2021 - 12:07 AM (IST)

चंडीगढ़, (पाल): ट्राईसिटी में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को ट्राईसिटी में 502 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। चंडीगढ़ में 163, पंचकूला में 106 और मोहाली में 233 मरीज मिले। चंडीगढ़ और मोहाली में 5-5 और पंचकूला में 4 कोरोना मरीजों की मौत हुई। 

 

चंडीगढ़ में लगातार दूसरे दिन 200 से कम मरीज मिले। शुक्रवार को 161 मामले आए थे। नए मरीजों में 83 पुरुष और 80 महिलाएं हैं। अब एक्टिव मरीज 2466 हो गए हैं। 450 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। कुल मरीजों की संख्या 59740 हो गई है। अभी 27 लोगों की रिपोर्ट बाकी है। पिछले 24 घंटे में 3076 लोगों की जांच हुई है। कोरोना से जान गंवाने वालों में 4 पुरुष और 1 महिलाएं हैं। दो दिनों में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी मरीजों को कोविड के साथ ही कई दूसरी बीमारियां भी थीं। अब तक शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 740 हो गई है। मई में 257 लोगों की मौत हो चुकी है।


मनीमाजरा से 19 मामले
मनीमाजरा से 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। दो दिनों में मनीमाजरा से 29 मामले आ चुके हैं। कोरोना की दूसरी लहर में मनीमाजरा हॉटस्पॉट बन गया था। लेकिन इस महीने यह दूसरी बार है कि यहां से इतने कम मरीज मिले। मलोया से 5, धनास से 5, मौलीजागरां से 8, सैक्टर-51 से 7, सैक्टर-46 से 6, सैक्टर-26 से 8 मामले आए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News