हरियाणा में 209 नए कोरोना केस, 36 मौतें

punjabkesari.in Friday, Jun 18, 2021 - 09:24 PM (IST)

चंडीगढ़, पांडेय): हरियाणा में शुक्रवार को लिए 34168 सैंपलों में से कोरोना के 209 नए मामले सामने आए और 36 संक्रमितों की मृत्यु हुई। कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 767047 तक पहुंच गया है, जबकि 754924 को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। शुक्रवार को 460 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। प्रदेश में रिकवरी दर बढ़कर 98.42 फीसदी तक पहुंच गई है।

 

 
वहीं, कोरोना से अब तक कुल 9183 मौतें हो चुकी हैं। शुक्रवार को जिला गुरुग्राम में 2, सोनीपत में 1, हिसार में 5, अम्बाला में 1, करनाल में 1, पानीपत में 6, पंचकूला में 1, कुरुक्षेत्र में 1, यमुनानगर में 1, सिरसा में 3, भिवानी में 5, झज्जर में 2, फतेहाबाद में 2, कैथल में 2, जींद में 2 व चरखी दादरी में 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Related News