‘आप’ को बड़ा झटका, 70 से अधिक यूथ नेता कांग्रेस में शामिल

punjabkesari.in Sunday, Jul 17, 2016 - 02:02 AM (IST)

चंडीगढ़(भुल्लर): पंजाब कांग्रेस ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका दिया है। ‘आप’ से जुड़े 70 से अधिक यूथ नेता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र सिंह की उपस्थिति में की। इस समय पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल सिंह, विधायक सुखजिंद्र सिंह रंधावा, ब्रह्म मङ्क्षहद्रा, जोङ्क्षगद्र सिंह पंजगराईं, पूर्व विधायक जोङ्क्षगद्र सिंह मान व पार्टी के महासचिव कैप्टन संदीप संधू भी उपस्थित थे। 


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस में शामिल होने वाले यूथ नेता मालवा के कई जिलों से संबंधित हैं जो कि यूथ आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजविंद्र सिंह धनौला के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। धनौला ने कहा कि पंजाब की ‘आप’ लीडरशिप भ्रष्टाचार में डूब चुकी है और पंजाब व दिल्ली के ‘आप’ नेताओं की लड़ाई का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास ‘आप’ नेतृत्व के खिलाफ काफी सबूत हैं जिसका खुलासा वह समय आने पर करेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News