बापूधाम में 2 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव, सुबह माँ आयी थी पॉजिटिव, कुल 147

Friday, May 08, 2020 - 05:52 PM (IST)

चंडीगढ़ (कुलदीप कुमार) : शहर में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह कोरोना पॉजिटिव आयी महिला का 2 साल का बचा भी कोरोना पॉजिटिव आया है। शुक्रवार को अभी तक कोरोना के 5 नए मरीज आए हैं। जिनमें से चार बापूधाम और एक मलोया समेत चंडीगढ़ के 5 मरीज हैं।  इस तरह से शुक्रवार को अब तक चंडीगढ़ के 5 नए मामले आए हैं। जिनके बाद शहर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 147 हो गई है। वहीं पीजीआई में भर्ती यूपी के मरीज की महामारी से मौत हो गई है।

 

मरीजों में  24 और 22 वर्षीय दो प्रसूताएं भी शामिल हैं, जिनकी डिलीवरी सैक्टर -16 के जीएमएसएच में सात मई की रात हुई। 24 साल की महिला मोहाली से है और 22 साल की महिला मलोया की है। वहीं बापूधाम के मरीजों में दो साल का बच्चा, 26 साल की युवती, 59 साल का उसका ससुर और उसी परिवार की एक अन्य 20 साल की युवती शामिल है।

pooja verma

Advertising