रेस्टोरेंट ने पानी की दो बोतल का रेट लगाया 312 रुपए आखिर क्यों?

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2016 - 12:30 PM (IST)

चंडीगढ़। ब्रुकलिन सेंट्रल  रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत हुई दर्ज। शिकायतकर्ता जगवीर सिंह कंग जोकि लुधियाना  का रहने वाला है। उसने बताया कि जून 20 2015 को वह अपनी वाइफ और फैमिली फ्रेंड्स के साथ ब्रुकलिन सेंट्रल में डिनर करने के लिए गए थे। 

 

शिकायतकर्ता ने बताया खाने का बिल उसके दोस्त द्वारा दिया गया था और जब वह होटल से निकलने लगे तो उसकी पत्नी ने सील बंद पानी की बोतल खरीदी। जिसका बिल उन्होंने 312 रुपए बनाया। उन्होंने एक बोतल के 60 रुपए लगाए और उसके ऊपर 16.50 रुपए वैट लगाया, 12 रुपए सर्विस चार्ज लगाया और 7.39 सर्विस टैक्स लगाया। 

 

शिकायतकर्ता ने बताया कि फिर उन्होंने अपनी शिकायत कंस्यूमर फोरम में दी। उसके बाद फोरम ने जांच की और सीसीटीवी फुटेज के मदद से यह सब मामला सामने आया कि वह लोग होटल गए थे खाना भी खाया था और पानी की बोतल भी खरीदी। 

 

डिस्ट्रिक्ट कंस्यूमर ने रेस्टोरेंट को 12000 रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया और साथ में 5000 रुपए  शिकायतकर्ता को कानूनी खर्चा देने का भी आदेश दिया। फोरम ने उपभोक्ता कानूनी सहायता अकाउंट में भी 15000 जमा करवाने का सुनाया फरमान।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News