नशीलें पदार्थों की तस्करी में महिला सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2017 - 09:33 PM (IST)

चंडीगढ़, (कुलदीप): नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में महिला समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 967 ग्राम गांजा और 20 प्रतिबंधित इंजैक्शन बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान सैक्टर-52 निवासी गुरमेल सिंह व सैक्टर-38 निवासी दीपा के रूप में हुई।

दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि वीरवार शाम को सैक्टर 61/52 की विभाजित सड़क पर नाका लगा रखा था। पुलिस को देख गुरमेल सिंह घबरा कर वापस जाने लगा।  पुलिस को शक तो उसे पकड़कर उसके बैग की तलाशी ली गई।

 बैग से 967 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दूसरे मामले में मलोया पुलिस ने सैक्टर 38 वेस्ट लाइट प्वाइंट के पास दीपा को प्रतिबंधित नशीले इंजैक्शनों के साथ काबू किया। उससे 20 ब्यूरोफिन के इंजैक्शन बरामद हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News