‘2 घंटे चला ड्राई रन, 75 हैल्थ केयर वर्कर बने हिस्सा’

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 10:50 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल) : देशभर के साथ शहर में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शनिवार को जी.एम.एस.एच.-16, मनीमाजरा और सैक्टर 22-सिविल अस्पताल में हुआ। 
वैक्सीन के आने से पहले तेयारियों को इससे जांचने का मौका मिला। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ यह ड्राई रन दोपहर 1 बजे तक चला। 75 से ज्यादा हैल्थ केयर वर्कर्स ने इसमें हिस्सा लिया, जिनको एक दिन पहले सिलैक्ट कर एस.एम.एस. के जरिए वैक्सीनेशन सैंटर पर आने के बारे में जानकारी दे गई थी। पहले पी.जी.आई. में भी यह ड्राई रन करने की बात कही गई लेकिन शुक्रवार को हॉस्पिटल ने इसे करने से फिलहाल मना कर दिया था। 

 


हालांकि पी.जी.आई. की ओर से डॉक्टर्स की एक टीम ड्राई रन का यह सारा प्रोसैस देखने पहुंची थी। इसके साथ ही जी.एम.सी.एच.-32 की टीम भी यहां मौजूद रही। इस मौके पर हैल्थ डायरैक्टर डॉ. अमनदीप कंग, एम.एस. डॉ. वी.एस. नागपाल, डिप्टी एम.एस. डॉ. परमजीत सिंह के साथ-साथ कई सीनियर ऑफिसर्स मौजूद रहे।


डिजीटल प्लेटफार्म पर वैक्सीनेशन        
कोविड वैक्सीनेशन डिजीटल प्लेटफार्म पर हो रहा है। इसमें पहले ही तय होगा कि किसे और कब वैक्सीनेशन के लिए बुलाना है। ड्राई रन में गवर्नमैंट ऑफ इंडिया की गाइडलाइंस के मुताबिक इसमें  हैल्थ केयर वर्कर्स को जोड़ा गया था। वहीं असल में जब वैक्सीन लगाई जाएगी तो उन सभी लोगों को कोविड वैक्सीन के लिए बनाए को-विन एप्प पर रजिस्टर किया जाएगा। इसके बाद वैक्सीनेशन साइट पर आने का मैसेज बैनिफिशियरी (वैक्सीन लगवाने वाले) के फोन पर एक दिन पहले चला जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News