2 दिन तक बूंदाबांदी के आसार

Wednesday, Jan 23, 2019 - 10:24 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : मंगलवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सोमवार से शुुरू हुआ बारिश का स्पैल मंगलवार को भी जारी रहा। शाम तक 17.5 एम.एम. बारिश दर्ज की गई। वहीं एक बार फिर शहर के लोग ठंड के मारे कांपते नजर आए। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ में हुई बारिश का असर यह हुआ कि चंडीगढ़ का तापमान सोमवार के मुकाबले 8 डिग्री सैल्सियस नीचे आ गिरा, जोकि इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान था। सोमवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि मंगलवार को बारिश के चलते वह 14 डिग्री सैल्सियस तक आ पहुंचा। मौसम विभाग के डॉयरैक्टर सुरिंद्र पॉल ने बताया कि बारिश का दौर अभी थमा नहीं है, क्योंकि अभी दो-तीन दिन तक शहर में बारिश की संभावना है, हालांकि बारिश हल्की होगी। बीच में धूप निकलने के साथ-साथ बादलों की लुका छिपी भी लगी रहेगी। 

सामान्य से भी 6 डिग्री कम
मंगलवार को शहर के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई और यह 14.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 6 डिग्री सैल्सियस कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक बादल छाए रहने के साथ-साथ बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। 

bhavita joshi

Advertising