2 कांस्टेबलों पर रेप के प्रयास का केस दर्ज

Tuesday, Apr 23, 2019 - 11:17 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप): हरियाणा स्थित मुरथल में एक युवती से दुराचार का प्रयास किए जाने को लेकर इंडस्ट्रीयल थाना पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस में तैनात 2 कांस्टेबलों के खिलाफ ज़ीरो एफ.आई.आर. दर्ज की है। थाना पुलिस ने  कांस्टेबल नवीन और श्रद्धानंद के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले ही वह अपनी सहेली के साथ मुरथल गई थी। कांस्टेबल उसकी सहेली के जानकार थे। इसी बात का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने दुराचार का प्रयास किया।

bhavita joshi

Advertising