श्रीलंका गए चंडीगढ़ के दो बिजनैसमेन और डाक्टर को हुई जेल, की थी ये गलती

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2017 - 07:00 PM (IST)

चंडीगढ़: दो बिजनेसमैन और एक प्राइवेट डॉक्टर जुआ खेलने शहर से श्रीलंका गए थे। जुआ खेलने के चक्कर में अब वे वहां जेल में बंद हैं। दरअसल उन्हें जेल जुआ खेलने को लेकर नहीं हुई बल्कि जुआ खेलते हुए चीटिंग करते हुए उन्हें पकड़ा गया है। तीनों ने चीटिंग कर दो दिन में 22 लाख जीते थे। इससे पहले भी दो ट्रिप में वे 35 लाख जीत चुके थे। पैसे कमाने का ऐसा चस्का लगा और अबकी बार वे नजरों में आए और पकड़े गए। होटल संचालकों ने तीनों को पकड़कर श्रीलंका पुलिस के हवाले कर दिया। कोलंबो पुलिस तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज उन्हें जेल में डाल दिया। 

इंडियन एंबेसी से मिली जानकारी...
आरोपियों में चंडीगढ़ सैक्टर-21 निवासी मनोज कुमार उर्फ सन्नी, सैक्टर-32 निवासी कुलदीप मान और पंचकूला के सैक्टर-15 निवासी डॉक्टर प्रदीप शामिल है। तीनों 12 जून को पकड़े गए, जबकि उनके घरवालों को इसकी जानकारी 15 जून को चली। घटना की जानकारी इंडियन एंबेसी के जरिए मिली, जिसके बाद उनके घरवाले श्रीलंका जमानत करवाने पहुंचे। बताया गया कि आरोपियों को जमानत तो मिल गई, लेकिन जेल से बाहर अभी वह नहीं आए। बुधवार को वे जेल से छूटेंगे।

ऐसे करते थे गड़बड़ी...
आरोपियों ने ज्यादातर एक ही टेबल पर जुआ खेला। दूसरी टेबल पर वे खेलने से मना कर देते। एक ही टेबल पर तीनों ने लाखों रुपए जीत लिए। इस पर होटल संचालक को शक हुआ तो उन्होंने तीनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि आरोपी जिस मशीन पर खेलते थे, उसके पास बिल्कुल पतली सी तांबे की तार रखते थे। मशीन के बिल्कुल साथ बेहद हल्का पिन जितना छेद था। तीनों में से एक बड़ी चालाकी से इस छेद में तांबे की तार घुसा देता। इनमें से एक आरोपी तय नंबर पर मोटी रकम लगा देता। इसके बाद मशीन घूमती और जिस नंबर पर तांबे की तार फंसाई जाती, उसी पर मशीन रुक जाती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News