शहर के विभिन्न स्थानों से मिले 2 शव, नहीं मिला कोई इंजरी मॉर्क

Wednesday, Jun 21, 2017 - 12:15 AM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप): शहर के दो विभिन्न स्थानों पर पुलिस को मंगलवार सुबह 2 बुजुर्ग व्यक्तियों के शव मिले हैं। पहला मामला सैक्टर-28 और दूसरा मामला पी.जी.आई. कैंपस का है। पुलिस ने दोनों शवों को सैक्टर-16 अस्पताल के शव घर में रखवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहली कॉल सुबह 7.30 पर पुलिस कंट्रोल रूम में मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से 61 वर्षीय बुजुर्ग अश्वनी की बॉडी कब्जे में ली। बुजुर्ग के शरीर पर किसी तरह का इंजरी मॉर्क नहीं था। आसपास के लोगों ने बताया कि अश्वनी पिछले कई सालों से इसी एरिया में घूमता रहता था। पुलिस कंट्रोल रूम में दूसरी कॉल पी.जी.आई. कैंपस से सुबह 8 बजे मिली। यहां 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की बॉडी मिली।

Advertising