अलग-अलग 2 स्थानों से नशीले इंजैक्शन व भुक्की सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 06, 2017 - 01:13 AM (IST)

चंडीगढ़, (कुलदीप): नशीले इंजैक्शनों व भुक्की के साथ-अलग अलग जगहों से संबंधित थाना पुलिस ने रविवार को 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान रामदरबार निवासी धर्मेंद्र सिंह और मौलीजागरां निवासी विजय के रूप में हुई है।

सैक्टर-31 थाना प्रभारी ने शनिवार रात को सैक्टर 31-47 की डिवाइडिंग रोड पर नाका लगा रखा था। तभी धर्मेंद्र सिंह सैक्टर-47 मार्कीट की तरफ से पैदल आ रहा था। जैसे ही उसने पुलिस पार्टी देखी वो घबरा वापस मुड़कर तेज तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस को उस पर शक हुआ और पुलिस ने दौड़कर धर्मेंद्र को काबू किया। उससे 25 प्रतिबंधित इंजैक्शन बरामद हुए।

दूसरे आरोपी विजय को मौली जागरां पुलिस ने 250 ग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने रेलवे रोड पर नाका लगाया हुआ था। तभी विजय हाथ में लाल रंग का लिफाफा पकड़े पैदल आता दिखाई दिया। नाका देखते ही विजय अपनी दिशा बदल कर चलने लगा। पुलिस ने जब आरोपी को काबू कर तलाशी ली तो लिफाफेसे 250 ग्राम भुक्की बरामद हुई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News