महिला के खाते से निकाले 18000 रुपए

Sunday, Sep 16, 2018 - 11:32 AM (IST)

पंचकूला(चंदन): बुजुर्ग महिला का ए.टी.एम. कार्ड का पिन नंबर जानने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने महिला के बैंक खाते से 18 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सैक्टर-15 निवासी उर्मिला देवी (62) ने सैक्टर-14 थाने मेंं शिकायत दी कि उनका बैंक का ए.टी.एम. कार्ड काम नहीं कर रहा था।

 इसके बाद वे नया ए.टी.एम. कार्ड बनवाने के लिए सैक्टर-15 एस.बी.आई. ब्रांच गई लेकिन बैंक कर्मचारियों ने उन्हें कार्ड फिर से जांचने को कहा। इसके तीन दिन बाद एक व्यक्ति की कॉल आई और उसने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और ए.टी.एम. कार्ड नंबर पूछा। फिर आरोपी ने धोखे से खाते से 18 हजार रुपए निकाल लिए। 

bhavita joshi

Advertising