चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर बढ़े 18 संवेदनशील बूथ, अब हुए 230

punjabkesari.in Tuesday, May 14, 2019 - 02:03 PM (IST)

चंडीगढ़(साजन शर्मा): चंडीगढ़ में अब संवेदनशील बूथों की संख्या 230 पहुंच गई है। निर्वाचन कार्यालय ने 18 नए बूथों को संवेदनशील घोषित किया है। चंडीगढ़ में कुल बूथों की संख्या 597 है। चुनाव आयोग ने 18 और संवेदनशील बूथ घोषित किए हैं। इन संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। संवदेनशील बूथों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं और अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की जा रही है। 

एडीशनल मुख्य चुनाव अधिकारी अर्जुन शर्मा ने बताया कि कई बूथों का सर्वे करने के बाद 18 और चिह्नित किए गए हैं। अब संवेदनशील बूथों की संख्या 230 हो गई है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर यहां सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

चुनाव कार्यालय ने किया सर्वे, 10 कंपनियां मांगी
संवेदनशील बूथों को लेकर इलैक्शन डिपार्टमैंट ने सर्वे किया था। इसके बाद विभाग की ओर से तय किया गया कि इसमें 18 और बूथों को शामिल किया जाए। 597 बूथ में 230 बूथ संवेदनशील हैं। डिपार्टमैंट ने 10 अतिरिक्त कंपनियां भेजने की मांग चुनाव आयोग से की है। अभी चंडीगढ़ को सी.आर.पी.एफ . की एक कंपनी मिली है। 

एक कंपनी में 100 जवान शामिल होते हैं। इन संवेदनशील बूथों पर स्टाफ  भी ज्यादा होगा। सभी बूथों और पूरी चुनाव प्रक्रिया में करीब 4 हजार कर्मचारी लगाए गए हैं। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने पहली बार पूरे शहर को 75 सैक्टरों में बांटा है। हर सैक्टर पर एक को-आर्डीनेटिंग ऑफि सर नियुक्त किया है। उसे उस सैक्टर के अन्य अधिकारी रिपोर्ट करेंगे। 

फ्लाइंग स्क्वायड टीमें रहेंगी तैनात 
चुनाव की सभी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चीफ  इलैक्टोरल ऑफि सर ए.के. सिन्हा ने 9 फ्लाइंग स्क्वायड  का गठन किया है। ये टीमें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रख रही हैं। नगर निगम के एडीशनल   कमिश्नर अनिल गर्ग को आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित करने के लिए इंफोर्समेंट  ऑफिसर लगाया गया है। प्रत्येक फ्लाइंग स्क्वायड टीम में 7 सदस्य हैं। जिसमें एक एग्जीक्यूटिव मैजिस्ट्रैट, एक पोङ्क्षलग ऑफि सर सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। ये सभी टीमें औचक निरीक्षण करेंगी। 

17 मई शाम को थम जाएगा चुनाव प्रचार 
19 मई को होने वाले अंतिम चरण के चुनाव का प्रचार 17 मई को थम जाएगा। 17 मई शाम को ही शराब के ठेके भी बंद कर दिए जाएंगे जो कि 19 मई की शाम को खुलेंगे। अफसर ने बताया कि सभी रैस्टोरैंट, बार और जहां भी शराब परोसी जाती है, प्रत्येक स्थान पर यह नियम लागू होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News