डी.सी. के पी.ए. समेत 18 कर्मचारियों का तबादला

punjabkesari.in Friday, Mar 23, 2018 - 09:14 AM (IST)

चंडीगढ़ (विजय): प्रशासन में एक बार फिर बड़े स्तर पर कर्मचारियों का तबादला हुआ है। पर्सोनल डिपार्टमैंट की ओर से वीरवार को 18 कर्मचारियों के इंटर डिपार्टमैंटल ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए गए। इस ऑर्डर में उन बाबुओं को भी शामिल किया गया है, जिनके नाम पिछली लिस्ट में नहीं आए थे। 

 

यह ऑर्डर सैक्रेटरी पर्सोनल के.के. जिंदल की ओर से जारी किया गया। इससे पहले यू.टी. के कर्मचारियों द्वारा इंटर डिपार्टमैंट पॉलिसी का विरोध भी किया गया था, जिसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया था लेकिन 1 फरवरी को मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई। 

 

इसका हवाला प्रशासन ने इस ऑर्डर में दिया है। यह भी हिदायत दी है कि लिस्ट में जितने भी नाम हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से अपने नए डिपार्टमैंट में ज्वाइन करना होगा। 

 

फाइनांस एंड प्लानिंग ऑफिस के जूनियर असिस्टैंट सुधीर कुमार को जी.एम.सी.एच.-32, इंजीनियरिंग विभाग के गोविंद स्वरूप को हैल्थ एंड फैमिली वैल्फेयर, डी.सी. के पी.ए. राकेश मोहन को जी.एम.सी.एच. सैक्टर-32, इंजीनियरिंग डिपार्टमैंट के सीनियर असिस्टैंट सुरेश कुमार को हैल्थ एंड फैमिली 

 

वैल्फेयर, जी.एम.सी.एच.-32 से मोहन लाल को फूड एंड सप्लाई में, फूड एंड सप्लाई से बिहारी लाल को जी.एम.सी.एच.-32, शिक्षा विभाग से शैली पाहवा को एस्टेट ऑफिस, एन.सी.सी. से शिवकुमार को एस्टेट ऑफिस, गुरचरण सिंह को एस्टेट ऑफिस से एन.सी.सी., जी.एम.सी.एच.-32 से कस्तूरी लाल को एस्टेट 

 

ऑफिस, एस्टेट ऑफिस से राकेश मोहन को जी.एम.सी.एच-32, शिक्षा विभाग से धर्मेंद्र को एस्टेट ऑफिस, इंजीनियरिंग डिपार्टमैंट से वंदना शर्मा को लेबर डिपार्टमैंट, डी.पी. शर्मा को टूरिज्म डिपार्टमैंट से अर्बन प्लानिंग, पमलजीत सिंह को हैल्थ एंड फैमिली से यू.टी. सैक्रेटरिएट, यू.टी. सैक्रेटरिएट से बलजीत 

 

सिंह को हैल्थ एंड फैमिली वैल्फेयर, दिनेश राव को यू.टी. सैक्रेटरिएट से हैल्थ एंड फैमिली वैल्फेयर, रवि प्रकाश को हैल्थ एंड फैमिली से यू.टी. सैक्रेटरिएट और अशोक शर्मा को यू.टी. सैक्रेटरिएट से एनिमल हसबैंड्री एंड फिशरीज विभाग में भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News